मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक व अंतरराष्ट्रीय न्यायविद् परिषद् के शिक्षक प्रकोष्ठ के भारत के महासचिव जयंत कुमार लंदन में 28 और 29 जून को आयोजित सम्मेलन में मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय आंतकवाद पर व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में परिषद् के अध्यक्ष डॉ. आदिश सी. अग्रवाल, जार्डन के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिस ए.एस. खासावनेट, डॉ. के.जी. बालाकृष्णण, बैरी गारडिनर आदि शामिल होंगे। इस उपलब्धि से कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों न विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- लंदन में ग्रीन इंडिया चैलेंज का प्रतिनिधित्व करेंगे संतोष कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...