नई दिल्ली, अगस्त 30 -- ब्रिटेन में भारतीय मूल के 7 साल के जिव्यान रेड्डी ध्रुवा ने जीसीएसई मैथ्स का एग्जाम पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आमतौर पर ब्रिटेन में यह एग्जाम करीब 16 साल की उम्र के बच्चे देते हैं। जिव्यान ने मई में पियर्सन एडेक्सेल जीसीएसई हायर मैथ्स का एग्जाम दिया था। तीन पेपर में उसने 240 में से 196 नंबर हासिल किए और ग्रेड-8 पाया, जिसे A ग्रेड के बराबर माना जाता है। पिछले हफ्ते जब जिव्यान को अपना रिजल्ट मिला तो वह काफी खुश हुआ। उसके माता-पिता ने उसे गले लगाकर खुशी जताई। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ताशकंद से दिया खास संदेश जिव्यान ने बताया कि वह ग्रेड-9 पाना चाहता था, इसलिए शुरुआत में थोड़ा निराश हुआ, लेकिन ग्रेड-8 मिलने के बाद भी उसे खुशी हुई। उसे मैथ्स इसलिए पसंद है क्योंकि उसे मुश्किल स...