लंदन में बाबा साहेब के ऐतिहासिक आवास पहुंचे पर्यटन मंत्री
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने अपने लंदन प्रवास के दौरान भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक निवास डॉ. अंबेडकर हाउस का भ्रमण किया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और मानव गरिमा के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार और आदर्श न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बाबा साहेब की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में महाराष्ट्र की तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब के इस ऐतिहासिक निवास का अधिग्रहण किया गया तथा प्रधानमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.