नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Thalapathy Vijay hugs ajit kumar: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय इन दिनों यूरोप यात्रा पर गए हुए हैं। यहां पर वह निवेशकों और बिजनेस ग्रुप्स के साथ बैठक करेंगे। लेकिन इससे पहले लंदन से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें वह एक्टर और रेसर अजित कुमार को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने फोटो निकलवाए और लोगों का अभिवादन भी किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का यह वीडियो यूनाइटेड किंगडम के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट का है। यहां पर थलपति विजय ने मैन्स रेस को हरी झंडी दिखाई थी। दोनों ने गले लगने के बाद मीडिया से भी बात की। इस दौरान अजित कुमार से विजय के रेस में शामिल होने को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा,...