लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लंदन में आयोजित इंटरनेशनल फूड एंड ड्रिंक इवेंट (आईएफई) 2026 में यूपी ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक एक्ससेल लंदन में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में प्रदेश के कृषि उत्पादों, पारंपरिक किस्मों और उद्यमशीलता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में बरेली के गॉडसन ऑर्गेनिक फार्म द्वारा प्रस्तुत झुमका बासमती, हंसराज बासमती और तिलक चंदन जैसी सुगंधित धान की किस्मों में यूके, फ्रांस, पोलैंड, चीन और अमेरिका के खरीदारों ने विशेष रुचि दिखाई, जिससे इनके निर्यात की संभावनाएं बढ़ी हैं। फॉर्च्यून राइस को यूरोप के खरीदारों से बासमती चावल के लिए व्यावसायिक प्रस्ताव मिले। कृषि विभाग के सचिव एवं मंडी निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.