सासाराम, मई 16 -- सासाराम। शहर के पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे लंदन थीम मेले में शुक्रवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे चकरी झूले का गेट अचानक खुल जाने से उस पर सवार कई लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना में करीब आधा दर्जन बच्चे व महिला-पुरूष घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में हादसे पर चीखपुकार, चकरी झूले से गिरकर 10 साल का बच्चा समेत 6 जख्मीघायलों की स्थिति घायलों में शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनुआर गांव निवासी राकेश बिंद के 10 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार गंभीर चोंटे आयी है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनु...