नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय हाल ही में यूके के दौरे से वापस लौटे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर तंज कसते हुए राज्य में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि वह एक 'मरी हुई अर्थव्यवस्था' वाले देश में निवेश तलाशन गए थे। जबकि भारत की कंपनियां खुद यूके में निवेश कर रही हैं। महिंद्रा उनमें से एक है। अन्नामलाई ने कहा कि अगर उन्हें निवेश चाहिए तो अपे ही राज्य के औद्योगिक शहरों का दौरा करना चाहिए। उन्हें मदुरै का टिकट करवा लेना चाहिए। अन्नामलाई ने कहा कि यूके की विकास दर 1 फीसदी है। वहीं भारत की अर्थव्यवस्ता 4.1 ट्रिलियन डॉलर की है जबकि ब्रिटेन की 3.4 ट्रिलियन डॉलर की ही है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर ऐसे देश जाने का क्या फायदा निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि सीएम विजय को लंदन की फ्लाइट लेने...