नई दिल्ली, जून 7 -- आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज रविवार को लंदन के प्रसिद्ध वॉटरलू ब्रिज पर एक शानदार उत्सव के साथ हुआ। टेम्स नदी के ऊपर आयोजित इस 'कप्तानों के कार्निवल' में दुनिया की सभी 12 टीमों की कप्तान पहली बार एक साथ नजर आईं। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले यह आयोजन महिला क्रिकेट के पूरी दुनिया में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बना। महिला क्रिकेट की पहुंच पूरी दुनिया में हो रही है, इसकी झांकी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से रौंदाजय शाह ने बताया ऐतिहासिक क्षण इस खास उत्सव को लेकर आईसीसी चेयनमैन जय शाह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने महिला विश्व के आयोजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। आईसीसी चेयरमैन ने कहा "यह महिला क्रिके...