देहरादून, अप्रैल 21 -- मसूरी,संवाददाता। पालिका सभासद गीता कुमाई ने लंढौर बाजार क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव एवं सड़क पर पड़ी दरारों से उत्पन्न गंभीर खतरे से बचाव के लिए त्वरित एवं प्राथमिकता से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन को ज्ञापन दिया है।पालिका सभासद गीता कुमाई ने ज्ञापन में बताया कि लंढौर बाजार क्षेत्र में सड़क पर दरारें पड़ी हैं व लंबे समय से भू धंसाव हो रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं संवेदनशील होती जा रही है। जोशीमठ एवं हिमाचल प्रदेश में आई आपदाओं के उपरांत वर्ष 2023 से लेकर गत वर्ष तक कई बार इस क्षेत्र का सर्वेक्षण एवं तकनीकी अध्ययन भी किया गया था, जिससे इस क्षेत्र की भौगोलिक संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है। यह भी पढ़ें- सीवर व पेयजल के लिए हो रही अव्यवस्थित खुदाई के विरोध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.