रुडकी, फरवरी 13 -- शुक्रवार को यूपी पुलिस ने लंढौरा एक युवक को पकड़ा है। युवक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। खादर क्षेत्र के गांव रनसुरा निवासी युवक शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लंढौरा बस अड्डे के पास चाय की दुकान बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरकाजी पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस युवक को अपने साथ पुरकाजी ले गई। आरोपी युवक के शोर मचाने पर दुकानदार और राह चलते कुछ देर तक रुक कर आरोपी युवक के ड्रामे को देखते रहे। चौकी प्रभारी सिरस्वाल का कहना है कि आरोपी युवक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उनका कहना है कि पुरकाजी पुलिस युवक को पकड़ अपने साथ ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.