रुडकी, मार्च 23 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में लगे मेले में रविवार देर रात कुछ युवकों के गुट ने जमकर उत्पात मचाया। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों का कहना है कि उत्पात मचाने वाले युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। इससे मेले में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलौर मार्ग पर ईद पर्व के अवसर पर मेला आयोजित किया गया है। बताया गया है कि देर रात करीब बीस युवकों का एक गुट मेले में पहुंचा और डंडों से लाइटें तोड़नी शुरू कर दीं। मेला प्रबंधक इमरान के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.