देहरादून, मार्च 23 -- रुड़की। लंढौरा में ईद के मौके पर लगे मेले में 20 युवकों के गुट ने उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर लाइटें तोड़ीं और विरोध करने पर 50 वर्षीय सलीम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें हरिद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार युवकों ने तमंचे लहराते हुए हवाई फायरिंग भी की, जिससे मेले में भगदड़ मच गई। पुलिस को मारपीट की तहरीर मिली है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.