रुडकी, जनवरी 4 -- थिथौला में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर 400 डीजल पकड़ लिया। पुलिस ने तेल और टैंकर से तेल चोरी करने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया है। रविवार को लंढौरा पुलिस को सूचना मिली कि थिलौला में तेल डिपो के पास स्थित पार्किंग में टैंकर से तेल चोरी किया जा रहा है। पुलिस ने छापामार कर मौके से चार सौ लीटर डीजल और टैंकर से तेल चोरी करने के उपकरण कब्जे में ले लिया। पुलिस पहुंचने से पहले ही तेल चोरी करने वाले लोग फरार हो गए। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा। चौकी प्रभारी का कहना है कि इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.