रुडकी, मार्च 12 -- लंढौरा कस्बे में गुरुवार को करीब सवा घंटे तक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण रुड़की-लक्सर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे रुड़की-लक्सर मार्ग पर अचानक जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ स्कूल बसें भी काफी देर तक फंसी रहीं। स्थानीय लोगों रियाज, मुरसलीन, मुर्तजा, जोनी और यूसुफ का कहना है कि लंढौरा में चार निजी स्कूल ऐसे हैं जो रुड़की-लक्सर मार्ग के किनारे स्थित हैं। इन स्कूलों की छुट्टी भी करीब डेढ़ से दो बजे के बीच होती है। गुरुवार को छुट्टी के समय ही जाम लगने के कारण छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.