रुडकी, मई 1 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में शुक्रवार को विधायक उमेश कुमार के विरोध के चलते राजस्व टीम को अतिक्रमण हटाए बिना ही बैरंग लौटने पर मजबूर होना पड़ा। विधायक का कहना है कि अगर राजस्व टीम को नगर से अतिक्रमण हटाना है तो पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट के नेतृत्व में लंढौरा में 28 और 29 अप्रैल को रुड़की लक्सर और जौरासी मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया था। इस दौरान अतिक्रमण कर्ताओं के चालान भी काटे गए थे। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत की ओर से अनाउंसमेंट कराया गया। जैसे राजस्व टीम लंढौरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो विधायक उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- लंढौरा में विधायक के विरोध से अतिक्रमण हटाए बिना बैरंग लौटी टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.