रुडकी, अप्रैल 19 -- लंढौरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रात के समय तीन से चार घंटे तक की जा रही बिजली कटौती से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लगातार हो रही बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लंढौरा बिजलीघर से कस्बे के साथ-साथ भगवानपुर, चंदनपुर, जैनपुर झंझेड़ी, शिकापुर, हज्जरपुर, खेमपुर, थिथौला, गाधारोणा समेत दस से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात में नियमित रूप से तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रह रही है। यह भी पढ़ें- कुंडेश्वरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रोज हो रही रोस्टिंग क्षेत्रवासियों रियाज, मुरसलीन, अहसान और रमेश का कहना है कि बढ़ती गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न होने से परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं फारूक, इस्ल...