लंढौरा में बनने वाले पार्क का नाम आंबेडकर करने की मांग
रुडकी, मार्च 25 -- पूर्व सभासद याकूब अली ने लंढौरा में बनने वाले पार्क का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर करने की मांग है। उन्होंने इस संबंध में नगर पंचायत ईओ को पत्र दिया है। शासन की ओर से रजत जयंती योजना के अंतर्गत लंढौरा में एक करोड़ रुपये की लागत से पार्क बनाए जाने की स्वीकृत प्रदान की गई है। पूर्व सभासद याकूब अली ने नगर पंचायत ईओ को पत्र देकर पार्क का नाम आंबेडकर रखने की मांग की है। पूर्व सभासद का कहना है कि महापुरुष सविंधान रचयिता के नाम पर पार्क का नाम रखे जाने से सभी वर्ग के लोगों को खुशी होगी। नगर पंचायत ईओ हेमंत गुप्ता ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.