रुडकी, जनवरी 6 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में नायब तहसीलदार अनिल कांबोज ने गन्ना कोल्हुओं में प्रतिबंधित ईधन इस्तेमाल करने को लेकर छापेमारी की। इस दौरान रबर, प्लास्टिक व रेक्सीन युक्त खराब कपड़े का इस्तेमाल करते पाए जाने पर दो कोल्हूओं को सील कर दिया। लंढौरा और आसपास में दो दर्जन से अधिक गन्ना कोल्हू चल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ज्यादातर गन्ना चर्खियों में खोई की जगह रबड़ खराब कपड़े और प्लास्टिक की खराब पन्नियां जला कर गुड़ बनाया जाता है। इसके चलते प्रदूषण होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार की शाम जेएम दीपक रामचंद्र शेट के दिशा निर्देश पर नायब तहसीलदार अनिक कांबोज ने क्षेत्र मे छापेमारी कर दो कोल्हूओं में प्रतिबंधित ईंधन जलता पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.