रुडकी, अप्रैल 29 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में बुधवार को भी जेएम दीपक रामचंद्र सेट के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के बाहर डाले गए स्लैब को तोड़ा गया। पोलो पर लगे होर्डिंगों भी उखाड़ा गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन भी रुड़की लक्सर मार्ग, जौरासी मार्ग पर अतिक्रमण को हटाया गया। जेसीबी मशीन से दुकानों के बाहर डाले गए स्लैबों को तोड़ा गया। विधुत पोलों पर लगे होर्डिंगों को उखाड़ा गया। लंढौरा बिजली घर के बाहर रोड पर लोहे के पोल पड़े होने पर जेएम ने विधुत विभाग के कर्मचारियों को हिदायत देते हुए पोलो को रोड किनारे से उठाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...