रुडकी, मार्च 7 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में शनिवार को भी डेढ़ घंटे तक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी दो घंटे तक जाम रहा था। हरिद्वार में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को नगला इमरती हाइवे अंडर पास से रुट डायवर्ट किया गया था। सुबह से ही लंढौरा में रुड़की लक्सर मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर बारह बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर जाम लग गया। रुड़की लक्सर, मंगलौर और जौरासी मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...