रुडकी, मार्च 22 -- लंढौरा कस्बे में रविवार दोपहर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव और दोबारा हुए अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरह चरमरा गया। रुड़की-लक्सर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से रुड़की-लक्सर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जौरासी मार्ग और मंगलौर मार्ग पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे पूरे कस्बे की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम की सूचना मिलते ही लंढौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक बलवंत पंवार, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह चौहान तथा कांस्टेबल मनीष, दिनेश शर्मा और दीपक कुमार ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब आधे घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.