रुडकी, मार्च 6 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में शुक्रवार को रुड़की-लक्सर मार्ग पर जाम लगने से दो घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम करीब चार बजे लंढौरा पुलिस चौकी चौक पर जाम लग गया। कुछ देर बाद करीब दो किलोमीटर लंबाई तक वाहनों की कतार लग गई। खचाखच भरा जाम लगने से मंगलौर और जौरासी मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारे लग गई।जौरासी निवासी रहमान, मुंतियाज, साजिद, अय्यूब का कहना है कि वह शाम के समय फल लेने लंढौरा आए थे। फल लेने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.