रुडकी, फरवरी 2 -- सोमवार को लंढौरा में संत शिरोमणि संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भव्य झांकियों के माध्यम से धार्मिक संदेशों को प्रस्तुत किया गया। वहीं पट्टा मंडली में बाल कलाकारों के करतबों ने सबका मन मोह लिया। लंढौरा व क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती का पर्व श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार दोपहर रविदास लीला समिति ने नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा में शामिल अखाड़े में कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग रुड़की-लक्सर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.