रुडकी, मई 31 -- लंढौरा में रविवार को करीब छह घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों का रूट डायवर्ट किए जाने से रुड़की-लक्सर मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। नगला इमरती अंडरपास से यातायात को लंढौरा-लक्सर मार्ग की ओर मोड़े जाने के बाद सुबह करीब नौ बजे से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति दोपहर करीब तीन बजे तक बनी रही। पुलिस ने यातायात सुचारु करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन भारी दबाव के कारण जाम पूरी तरह नहीं खुल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रुड़की-लक्सर मार्ग पर बढ़ता अतिक्रमण जाम की समस्या का प्रमुख कारण है। मार्च में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था, जिससे कुछ समय राहत मिली, लेकिन कुछ ...