लंढौरा में घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी
रुडकी, मई 20 -- लंढौरा में बुधवार दोपहर में घर से सोने चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये चोरी हो गए है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी ओम प्रकाश के मोहल्ले में दो मकान हैं। बुधवार दोपहर में अधिक गर्मी होने के कारण परिवार के सभी लोग बाहर का कुंडा लगा कर कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में गए थे। इस दौरान मकान के अंदर घुस कर आलमारी का ताला तोड़कर सोने के कंगन, कुंडल, दो अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की दो जोड़ी पाजेब दो पंचांगले और आलमारी में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.