रुडकी, मई 26 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में ऊर्जा निगम की दो टीमों ने छापेमारी अभियान चलाकर करीब 40 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। एसडीओ का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। मंगलवार सुबह ऊर्जा निगम की दो टीमों ने एसडीओ गुलशन बलूनी के नेतृत्व लंढौरा में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छोपमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 40 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी होते पकड़ी गई। एसडीओ का कहना है कि सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। यह भी पढ़ें- रुड़की में विजिलेंस ने छापे मारकर 40 घरों में पकड़ी बिजली चोरी एसडीओ ने लोगों से अपील की कि लोग बिजली चोरी न करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है इसल...