रुडकी, मार्च 28 -- लंढौरा में फटी हुई पेयजल पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को हिंदुस्तान अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए और लाइन ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया। लंढौरा में रुड़की-लक्सर मार्ग पर शिकारपुर पुलिया के पास पेयजल पाइप लाइन कई दिन पहले फट गई थी। जिसके चलते लगातार काफी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा था। उपभोगताओं का कहना था पानी लाइन फटने से पानी का प्रेशर नहीं बनने से सप्लाई भी बाधित हो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.