एटा, अप्रैल 9 -- लंच ब्रेक में बिना बताए जाने पर शिक्षक ने छात्रा की पिटाई कर दी। आरोप है कि सिर में बाल भी उखाड़ लिए। रोती हुई घर पहुंची बेटी ने घरवालों को जानकारी दी। मामले में मां ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। थाना जैथरा के गांव मायाचक निवासी नित्या गांव से कुछ दूर एसपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल में लंच ब्रेक हुआ। छात्रा बिना बताए घर चली गई थी और लंच ब्रेक खत्म होने के पांच मिनट बाद देरी से स्कूल पहुंची। शिक्षक संतोष ने छात्रा को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा और उसके सिर के बाल भी खींच लिए। छुट्टी के बाद जब बच्ची घर पहुंची। मां सरोज देवी को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे, लेकिन छुट्टी होने के कारण स्कूल में कोई नहीं मिला।बुधवार दोपहर करीब दो बजे छात्रा की मां ने थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.