नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- रोजाना खाने में क्या बनाया जाए ये एक बहुत बड़ा सवाल है, जिसका जवाब पाने के लिए अधिकतर महिलाओं को हर दिन चाहिए होता है। रोजाना सब्जी रोटी और दाल चावल खाकर भी बोरियत होने लगती है ऐसे में बच्चे और बड़े कुछ नया खाने की इच्छा को जताते हैं। अगर आपके घर में भी लोग हर दिन एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो गए हैं तो आपको कुछ नई रेसिपीज को ट्राई करते रहना चाहिए। अगर आपके पास लंच बनाने के लिए समय कम रहता है तो यकीनन आप किसी ऐसी डिश को बनाने के लिए खोजती होंग जो कम समय में फटाफट बनकर तैयार हो जाए। ऐसे में हम टोमेटो राइस बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये एक ऐसी डिश है जो कम समय में आसानी से तैयार हो जाएगी। अगर घर पर पहले से बने चावल रखे हैं तो भी आप इनसे टोमेटो राइस बनाकर तैयार कर सकते हैं। सीखिए, ये टेस्टी टोमेटो राइस कैसे बनाएं। यह...