हरदोई, जून 30 -- कछौना। कस्बे के निकट स्थित प्राचीन बाबा लंगडेदास की कुटी श्रीरामजानकी हनुमान मन्दिर का सौंदर्यीकरण 90 लाख से अधिक की धनराशि से कराया जाएगा। इस पुनीत कार्य के लिए शाशन स्तर तक पैरवी करने के बाद बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने भूमि पूजन किया है। इस प्राचीन आश्रम के सौंदर्यकरण का कार्य मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत प्रारम्भ हुआ है। मंगलवार को विधि विधान के साथ हुए भूमि पूजन के दौरान विधायक रामपाल वर्मा ने कहा इस प्राचीन आश्रम पर सैकड़ो भक्तों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए जन सुविधाओं को सुदृढ कराया जा रहा है। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी ने बताया कि यहां सौंदर्यीकरण के अंतर्गत मंदिर परिसर में एक विशाल हाल व सोलर पैनल समेत इंटरलॉकिंग बेंच समेत वाटर कूलर का निर्माण 91 लाख पांच हजार रुपए की लागत से क...