लंगड़ा चौक समीप महादेव मंदिर पर गिरा ठनका, गुंबद क्षतिग्रस्त
मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 स्थित पासवान टोला में गुरुवार दोपहर तेज आंधी-पानी के दौरान महादेव मंदिर पर ठनका गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार दोपहर में तेज बारिश और आंधी के बीच अचानक मंदिर के गोलंबर पर बज्रपात हो गया। ठनका गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग सहम गए। बारिश थमने के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंचे। वहां मंदिर के गुंबद का हिस्सा टूटकर गिरा मिला तथा परिसर में मलबा बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- ठनका का कहर: 6.69 करोड़ की लागत से बनी मजबूत सड़क ध्वस्त मंदिर के पुजारी सीताराम पासवान ने बताया कि महादेव मंदिर का निर्माण लगभग दो सौ वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.