फिरोजाबाद, मई 12 -- शिकोहाबाद क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका के अभियान के दौरान कुछ बंदर कम हुए लेकिन अचानक से फिर से वृद्धि हो गई है। ऐसे में नगर क्षेत्र सहित अस्पताल में बंदरों का खतरा बना रहता है। वह आएदिन हमला कर लोगों को लहूलुहान कर रहे है। ऐसा ही एक मामला नगर क्षेत्र में देखने को मिला जब एक महिला पर लंगूर ने अचानक से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद परिजन आगरा ले गए। यह भी पढ़ें- बंदरों के आतंक से लोग परेशान जहां उसका इलाज जारी है। कमला देवी पत्नी पुष्पेंद्र निवासी थाना के पास पर एक लंगूर ने अचानक से हमला कर दिया। लंगूर महिला के पिछले भाग पर अचानक से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस...