बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर,संवाददाता। बलरामपुर जिले के सोहेलदेव वन्यजीव अभयारण्य के बरहवा रेंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। थाना हर्रैया सतघरवा के ग्राम पंचायत गौरामाफी गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे छत पर खेल रही 11 वर्षीय मासूम बच्ची को एक लंगूर ने धक्का दे दिया,जिससे वह नीचे जा गिरी। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम गांव निवासी अशोक की 11 वर्षीय बेटी शुभि अपने घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक लंगूर वहीं आया और शुभि को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही बच्ची छत से नीचे जा गिरी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई।हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग तुरंत निजी वाहन से शुभि को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.