बदायूं, मई 13 -- लंगूर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय की रसोईया पर लंगूर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे पहले भी कई ग्रामीण हमले का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से लंगूर पकड़वाने की मांग की है। मामला थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव सिंगथरा का है। गांव की रहने वाली दयावती पत्नी रामेश्वर, जो प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। वह मंगलवार सुबह घर से विद्यालय खाना बनाने जा रही थीं। रास्ते में अचानक एक लंगूर ने उन पर हमला बोल दिया। लंगूर ने उनके सिर और हाथ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- लंगूर के आतंक से दहशत में ग्रामीण, रसोईया समेत कई घायल हमले के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह लंगूर को भगाकर महिला को बचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.