लखीमपुरखीरी, जून 27 -- भीखमपुर, संवाददाता। कस्बा भीखमपुर समेत के क्षेत्र के गांवों में बंदर लगातार हमला कर सामान छिनने के साथ काट कर गंभीर घायल कर रहे हैं। दो माह से एक लंगूरी बंदर से ग्रामीणों के साथ वन विभाग भी परेशान हैं। कस्बे के पास के गांव मड़रिया में दो माह से लंगूरी बंदर ने दर्जनों ग्रामीणों को काट कर गंभीर घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने आंवला वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गस्त में लगी है। मड़रिया निवासी सूर्य नारायणन उर्फ सूरज शर्मा सीतापुर ब्रांच नहर के पास खेत जा रहे थे। अचानक लंगूरी बंदर ने हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में बंदरो ने दो युवकों को काटा, एक गंभीर हमले में सूरज के सिर व पीठ में बंदर ने काटकर गहरे घाव कर दिए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने लंगूरी बंदर को भगाकर गंभीर घायल को प्राइवेट वाहन स...