हरदोई, नवम्बर 26 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र ग्राम रायपुर गुलरिया में बंदर की मौत पर गांव में शोक, ग्रामीणों ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बंदर की पारंपरिक रीति से अंतिम यात्रा निकाली। शवयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिस पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। बंदर का अंतिम संस्कार गांव के कमल मिश्रा के खेत में देवस्थान उसी के पास विधि-विधान से किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर के आगामी मृत्यु संस्कार भी मंगलवार को पारंपरिक रीति से आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.