लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- भीखमपुर इलाके लंगूर के हमले में बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी भीखमपुर पिकेट प्रभारी समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। इसमें बोर्ड परीक्षार्थी ज्यादा घायल हो गया। कस्बे में बंदर लगातार ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कालेज का 18 वर्षीय छात्र रूद्रांश का सेंटर लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज गोला गोकर्णनाथ में लगा है। बुधवार को दूसरी पाली में पेपर देने के लिए वह तैयार हुआ था। जैसे ही घर से निकला, अचानक पहुंचे लंगूर ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज व टीका के लिए सीएचसी गोला ले गए। जहां हालत में सुधार है। वहीं कस्बा पिकेट प्रभारी उदयवीर यादव पिकेट पर बैठे थे। अचानक लंगूरी बंदर ने उनकी गर्दन व पीठ में काट लिया। वहीं कस्बा निवासी अनुभव बाइक से चौराहे पर जा रहे थे, अचानक बंदर ने हमला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.