नई दिल्ली, मार्च 13 -- दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। इस पत्र में एलपीजी सिलेंडरों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मांगी है ताकि लंगर सेवा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखे पत्र में डीएसजीएमसी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण गुरुद्वारों में लंगर सेवा प्रभावित हुई है क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा एलपीजी की आपूर्ति 'रोक दी गई' है। डीएसजीएमसी के एक पदाधिकारी ने कहा कि बड़े गुरद्वारों में पाइपलाइन के जरिए नेचुरल गैस की आपूर्ति तो है, लेकिन छोटे गुरुद्वारों में लंगर की रसोई चलाने के लिए एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के कई इलाकों में गैस ...