पीलीभीत, फरवरी 22 -- पूरनपुर,संवाददाता। क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर में लंगड़ाते हुए तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो रात के समय का है। इसमें तेंदुआ झाड़ियों के बीच चलता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसी ग्रामीण की ओर से वायरल वीडियो में तेंदुआ लंगड़ाता दिखाई दे रहा है। पैर में समस्या बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व गांव रंपुरा कोन में फार्मर सोना सिंह के घर से तेंदुआ पालतू कुत्ते को उठा ले गया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था.। यही नहीं कैमरा भी लगाया गया है। घटना के बाद से तेंदुआ की कोई लोकेशन नहीं मिली है। रेंजर सोबरन सिंह ने बताया कि तेंदुआ नदी पारकर कजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.