लंगट सिंह कॉलेज में होगा पुस्तक परिचर्चा एवं व्याख्यान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर। लंगट सिंह कॉलेज में शनिवार को पुस्तक परिचर्चा एवं व्याख्यान का आयोजन होगा। कार्यक्रम में 'चंपारण में नील संघर्ष के सिपाही (1867-1918)' पुस्तक पर चर्चा होगी। साथ ही 'चंपारण सत्याग्रह में पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका' विषय पर व्याख्यान होगा। मुख्य वक्ता भैरवलाल दास होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. भोजनंदन प्रसाद सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया करेंगी। उन्होंने बताया कि चंपारण का नील संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। वर्तमान पीढ़ी को इससे जुड़े तथ्यों और नायकों से परिचित कराना आवश्यक है। कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में इतिहास बोध और शोध की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करते हैं। पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका पर केंद्रित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.