बलिया, फरवरी 1 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के भोजछपरा स्थित सुप्रसिद्ध संत लंगटू बाबा समाधि स्थल पर रविवार को मेले का आयोजन हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। मेला में आए बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया। वहीं परम्परानुसार चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया, जिसमें दर्जनों पहलवान जोर आजमाइश किए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.