गोपालगंज, मई 9 -- मांझागढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के लंगटूहाता गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शराब सेवन से मौत होने की चर्चा होने लगी। हालांकि परिजनों ने इससे इनकार करते हुए बीमारी को मौत का कारण बताया है। शनिवार को सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार और थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार लंगटूहाता गांव निवासी मोतीचंद राम के 48 वर्षीय पुत्र रामाधार राम की तबीयत शुक्रवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्...