लंका में निजी पैथालॉजी का ट्रांसफॉर्मर पोल सहित गिरा
वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लंका स्थित प्रकाश पैथालॉजी का निजी ट्रांसफॉर्मर पोल समेत मंगलवार तड़के 4 बजे गिर गया। हालांकि, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन यदि कुछ समय बाद ऐसा होने पर बड़ा हादसा संभव था। कारण जहां पैथालॉजी है, वहां भीड़ रहती है। बड़ी बात यह कि लंका-बीएचयू मुख्य मार्ग पर आवागमन का दबाव भी बढ़ जाता।चर्चा है कि पोल काफी दिनों से जर्जर था। देखरेख में लारवाही से ट्रांसफॉर्मर गिर गया। बताते हैं कि आसपास के दुकानदारों ने भी इसकी जानकारी ट्रांसफॉर्मर के मालिक को दी थी। चेतमणि खंड डिविजन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पैथॉलाजी के मालिक को हिदायत दी गई है। लापरवाही का पता लगाने के लिए जांच होगी। उल्लेखनीय है कि लंका-बीएचयू मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफॉर्मर के पोल के साथ गिरने से बिजली भी कट गई थी। आसपास के लोगों ने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.