लंका पर विजय और राम के राजतिलक का प्रसंग सुनाया
बरेली, मई 25 -- प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के नौवें दिन कथा वाचक सतगुरु शरण महाराज ने लंका विजय, राम के राजतिलक और रामराज्य का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने वानर सेना के साथ समुद्र पर रामसेतु बनाकर रावण का वध किया और धर्म की अधर्म पर विजय स्थापित की। कथा में अयोध्या वापसी, भरत द्वारा राज्य समर्पण और रामराज्य की महिमा का भी वर्णन किया गया। कथा के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में प्रवीण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल समेत मंदिर पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लंका पर विजय और राम के राजतिलक का प्रसंग सुनाया यह भी पढ़ें- राम-केवट संवाद का वर्णन सुन श्रोता हुए भाव विभोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.