सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के भड़रिया गांव में चल रहे रामलीला में सोमवार की रात कलाकारों ने सीता माता की खोज के दौरान सुग्रीव मित्रता से लेकर लंका दहन तक का सजीव मंचन किया। मंचन देख दर्शक रोमांचित हो गए और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण सीता की खोज के लिए वन-वन भटक रहे हैं। इसी बीच सुग्रीव से मित्रता हो जाती है। इसके बाद सुग्रीव व उनकी सेना भी माता सीता की खोज में जुट जाती है। हनुमान सीता की खोज में लंका पहुंच जाते हैं। जहां वाद संवाद के बाद मेघनाथ और हनुमान के बीच युद्ध होता है। मेघनाथ हनुमान को बांधकर रावण के दरबार में ले जाता है। जहां पर रावण और हनुमान का काफी देर तक संवाद चलता है। हनुमान की बातों को सुन रावण क्रोधित हो जाता है और सजा देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.