लंका टोला में सड़क किनारे झाड़ी में मिला एक अज्ञात युवक का अधजला शव
हाजीपुर, जून 30 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के चकसिंगार पंचायत के लंका टोला गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाकर छुपाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शव झाड़ी में पड़ा था। चेहरा बुरी तरह जला हुआ है। शव देखने से युवक की उम्र 15 से 18 साल के बीच प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ी में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.