भभुआ, फरवरी 17 -- भगवानपुर। प्रखंड के मकरीखोह जंगल की मधुरी पहाड़ी के पास लंकाई मौजा स्थित साधु बाबा स्थान में किसानों द्वारा अखंड मानस पाठ आयोजित किया गया। किसानों शशि चौबे, मोती पासी, रामराज, सत्यनारायण आदि ने बताया कि मानस पाठ के समापन पर भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें उपेंद्र पांडेय, भान सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, मनहर पांडेय, बबन पांडेय, चंदन शर्मा सहित काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भभुआ पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा। धराए वारंटियों में भभुआ शहर के वार्ड 25 निवासी विमलेश पासवान के पुत्र तरुण कुमार पासवान व सिवों रोड के निवासी भगवान चौधरी के पुत्र भोलू मल्लाह शामिल हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण सदर अस्पताल में कराकर मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश...