शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ग्राम रौसर में रास्ते के निकास को लेकर विवाद बढ़ गया। बृहस्पतिवार को करीब 50-60 ग्रामीण थाने पहुंचे और रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। विरोध करने पर विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि रास्ता खुलवाया जाए, अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। पुलिस से तत्काल मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाने की अपील की गई है। शिकायती पत्र पर भगतराम, परविंदर पाल, ओमकार पाल, राममूर्ति पाल, अनूप पाल, वेदराम, रामरहीस और तिलक राम समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.