शाहजहांपुर, मई 15 -- ददरौल। गांव रौसर कोठी निवासी सुरेश तिवारी का बेटा अभिषेक तिवारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार 13 मई की सुबह वह ओपन जिम जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। कई स्थानों पर तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि शिकायत के बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...