बिहारशरीफ, मार्च 12 -- रौशन ने मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पायी सफलता बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा में बरबीघा के रौशन नंदन ने सफलता हासिल की है। रौशन शहर के एक्सीलेंस कान्वेंट स्कूल का छात्र है। विद्यालय के निदेशक शत्रुघ्न कुमार ने सफल विद्यार्थी को पुरस्कृत किया है। प्रिंसिपल पिंकेश आनंद ने रौशन को बधाई दी है। रौशन गया जिले के टेकारी का निवासी है। उसने 150 में से 129 यानी 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...